हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली

Posted On:- 2022-08-10




बीजापुर (वीएनएस)। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक हर घर झंडा फहराया जाएगा। नवोदय विद्यालय बीजापुर के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरुकता रैली निकालकर हर घर झंडा अभियान को सफल बनाने का संदेश तिरंगा रैली के माध्यम से दिया जा रहा है।

कलेक्टर परिसर पहुंचे रैली की कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने स्वागत किया, वहीं छात्र-छात्राओं को जागरुकता अभियान को सफल बनाने की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर कटारा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का 75वां वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। हमें अपने वीर बलिदानी महापुरुषों की बलिदान को हमेशा सम्मान करना है। जिनकी बदौलत हमे आजादी मिली। हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का सदैव सम्मान करना चाहिए और लोगों को राष्ट्र के प्रति सम्मान करने के लिए सदैव जागरुक करना है। इस दौरान नवोदय विद्यालय के बच्चों से कहा नवोदय विद्यालय देश के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय है। जहां ज्यादातर ग्रामीण परिवेश के मेधावी छात्र अपनी योग्यता के बल पर प्रवेश लेते है और रिजल्ट भी अच्छा आता है। सभी बच्चों को कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने एवं अपने रुचि के क्षेत्र में आगे बढऩे मेहनत और लगन के साथ कार्य करने के लिए उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर, प्राचार्य नवोदय विद्यालय सहित अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




Related News
thumb

कांग्रेस की सरकार दूर करेगी गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी : ज्योत्सना ...

कोरबा लोकसभा से सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत संसदीय क्षेत्र अंतर्गत गांवों के दौरे पर लगातार चल रही हैं। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र...


thumb

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मतदान के लिए ली सामूहिक शपथ, दिया मतद...

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान मानव श्रृ...


thumb

सेजेस स्कूल लाफा में शत-प्रतिशत मतदान की दिलाई गई शपथ

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ...


thumb

प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आई.ए.एस. प्रेम सिंह मीणा ने आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्...


thumb

जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं की जाएं सुनिश्चित :...

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।


thumb

छातीबहार के पहाड़ी कोरवाओं को गर्मी में भी मिलता है पर्याप्त पानी

कोरबा जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा यहाँ की पहचान है। वनांचल में रहने वाले इन परिवारों को पेयजल के लिए जूझना न पड़े, इसके लिए लोक स्वास्थ्...