आज का पंचांग : आज रक्षाबंधन का त्‍योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Posted On:- 2022-08-11




राष्ट्रीय मिति श्रावण 20, शक संवत् 1944, श्रावण शुक्ल, चतुर्दशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 27, मुहर्रम 12, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 अगस्त सन् 2022 ई॰।सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। चतुर्दशी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 39 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ।

उत्तराषाढ़ नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 53 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ, आयुष्मान योग अपराह्न 03 बजकर 31 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 39 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : सत्य नारायण व्रत और रक्षाबंधन

सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर।
सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 3 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 51 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक। अमृत काल शाम को 6 बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 5 बजकर 48 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 13 मिनट से 11 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 32 मिनट से 4 बजकर 25 मिनट तक। भद्रा सुबह 10 बजकर 38 मिनट से रात को 8 बजकर 50 मिनट तक।

आज का उपाय :
भगवान कृष्ण को राखी बांधें और बर्फी का भोग लगाएं।



Related News
thumb

आज का पंचांग : गुरुवार, 28 मार्च 2024

28 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि गुरुवार शाम 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जा...


thumb

आज का पंचांग : बुधवार, 27 मार्च 2024

27 मार्च 2024 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात कर...


thumb

आज का पंचांग : मंगलवार, 26 मार्च 2024

26 मार्च 2024 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें त...


thumb

आज का पंचांग : सोमवार 25 मार्च 2024

25 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और सोमवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि सोमवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चैत्र कृष्ण...


thumb

होलिका दहन की रात कर लें ये उपाय

होली, दिवाली, नवरात्रि और शिवरात्रि, ये सभी रात्रि जागरण के पर्व हैं। इन पर्वों पर रात में पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि होली की रात किए गए...


thumb

आज का पंचांग : रविवार 24 मार्च 2024

24 मार्च 2024 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और गण्ड योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की...