अस्थि बाधितार्थ बालगृह का भृत्य निष्काषित

Posted On:- 2022-08-12




जगदलपुर (वीएनएस)। कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा जगदलपुर आड़ावाल स्थित समाज कल्याण विभाग ने संचालित शासकीय अस्थि बाधितार्थ बालगृह के भृत्य राधिका नायडू को सेवा से निष्काषित कर दिया है। राधिका नायडू पर शासकीय अस्थि बाधितार्थ बालगृह में रहने वाले बच्चों के भोजन सामग्री एवं दैनिक उपयोग के लिए क्रय की गई सामग्री को अपने घर ले जाने का गंभीर आरोप था। इसके साथ ही अस्थिबाधित बालकों से अपने घर के भारी कार्य करवाने का आरोप भी लगाया गया था। विभागीय जांच में सभी आरोप सही पाए जाने पर कलेक्टर ने सेवा से निष्काषित करने की कार्यवाही की। राधिका नायडू को पूर्व में भी ऐसे ही आरोपों के लिए वर्ष 2015 में निलंबित किया गया था और एक वेतन वृद्धि रोकने की सजा देकर 2018 में सेवा बहाली की गई थी। राधिका नायडू को ऐसे ही आरोपों के लिए 2020 में पुनः निलंबित किया गया था।



Related News
thumb

मतदान केन्द्र में छांव की व्यवस्था के लिए स्थानीय स्तर पर टेंट के स...

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान का प्रतिशत बढ़ाने तथा मतदान दिवस म...


thumb

महिलायें देश में कांग्रेस की सरकार बनाने लामबंद : दीपक बैज

कांग्रेस के 5 न्याय 25 गारंटी की शहर एवं गांव में धूम मची है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महिलायें देश में कांग्रेस की सरकार बनाने ल...


thumb

होम वोटिंग के माध्यम से घर पर मतदान कर 92 वर्षीय सुलखन सोनपिपरे लोक...

भारत निर्वाचन आयोग के उद्देश्यों को परिलक्षित करते हुए मतदान अधिकारियों द्वारा जिले के चिन्हांकित दिव्यांगजनों और 85 प्लस बुजुर्ग व्यक्तियों के घर...


thumb

कलेक्टर की पहल : राजस्व कार्यों में तेजी लाने अमला को दिया गया प्रश...

राजस्व मामलों में कमी और राजस्व कार्यों में तेजी लाने के मद्देनजर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों में बुनिया...


thumb

कांग्रेस का चरित्र ही है दूसरों का हड़पना और भ्रष्टाचार करना : शिवर...

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस का चरित्र ही है कि दूसरों के हक के छीनना ...


thumb

आबकारी टीम की छापामार कार्यवाही, 1 लाख 34 हजार रुपए का सामग्री जप्त...

आबकारी आयुक्त सह सचिव आर संगीता के निर्देश, उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता बिलासपुर विजय सेन शर्मा व जिला आबकारी अधिकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन...