आजादी का अमृत महोत्सव : स्वतंत्रता दिवस पर कृषि उपज मंडी परिसर बालोद में किया जाएगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

Posted On:- 2022-08-12




देश के नामचीन, राज्य व नगर के सुप्रसिद्ध कवियों के कविता पाठ से सजेगा स्वतंत्रता दिवस की संध्या

बालोद (वीएनएस)। पूरे देश व राज्य की भांति बालोद जिले में भी आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को चीरस्मरणीय बनाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण गंजपारा बालोद में शाम 06 बजे से रात 11 बजे तक किया जा रहा है। 

इस वर्ष की स्वतंत्रता दिवस की संध्या देश के नामचीन व राज्य व नगर के सुप्रसिद्ध कवियों की कविता पाठ से सजने वाली है। इस कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुनील जोगी (दिल्ली), अमन अक्षर (भोपाल), अंकिता सिंह (गुरूग्राम), गजेन्द्र प्रियांशु (बाराबंकी), अभय निर्भिक (लखनऊ), अशोक चारण (राजस्थान), मिथलेश शर्मा (बालोद), आलोक शर्मा (दुर्ग) और श्यमा कश्यप बेचैन (सरगुजा) अपनी उपस्थिति के साथ ही शहीदों के नाम अपनी कविताओं से शमा संजोएंगे।




Related News
thumb

जैन दादाबाड़ी में सक्षम व्यापार मेला 30 से

विमल विंग्स भैरव सोसायटी द्वारा साधर्मिक भाई बहनों के व्यावसायिक सशक्तिकरण व उत्थान के उद्देश्य से एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में 30-31 मार्च को स...


thumb

नितिन नबीन बने लोकसभा चुनाव के छत्तीसगढ़ प्रभारी, किरणदेव ने दी बधाई

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बड़े चुनावी रणनीतिकारों में शुमार नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके प्रदेश...



thumb

कलेक्टर ने किया बागनदी चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अंतर्राज्यीय सीमावर्ती बार्डर बागनदी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्ह...


thumb

मतदान अधिकारियों ने ली शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारीसंजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-1 के दो दिवसीय प्रथम चरण का प्रशिक्षण स...


thumb

जैसे जादूगर की जान तोते में, वैसे भाजपा की जान ईवीएम में : कांग्रेस

भाजपा नेताओं द्वारा ईवीएम के पक्ष में की जा रही बयानबाजी यह बताने के लिये पर्याप्त है कि भाजपा की जान ईवीएम में बसती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभा...