आशीष तिवारी (संपादक)
9827145100



हर घर तिरंगा अभियान के लिए कलेक्टर ने कलेक्ट्रोरेट परिवार को वितरित किया तिरंगा

Posted On:- 2022-08-12




दुर्ग (वीएनएस)। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आम नागरिकों में अपूर्व उत्साह छलक रहा है। आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों को भी कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने तिरंगा वितरित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई और जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, संयुक्त कलेक्टर प्रवीण कुमार वर्मा, एसडीएम जागेश्वर कौशल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा भी की। सभी ने बताया कि इस बार घर में तिरंगा लहराने को लेकर काफी उत्साह है। हम सबने निश्चय किया है कि अपने घर में तिरंगा लगाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि स्वाधीनता दिवस का दिन बहुत पावन रहता है। इस दिन सभी घरों में तिरंगा लहरायेगा तो पर्व का उत्साह और भी बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने घर में तिरंगा फहराये हीं, साथ ही अपने पड़ोसियों और शुभचिंतकों को भी अपने घरों में तिरंगा लगाने प्रेरित करें। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले में इस अभियान को लेकर विशेष रूप से तैयारी की गई है। बड़े पैमाने पर समूह की महिलाएं भी तिरंगा बना रही हैं और सी-मार्ट आदि माध्यमों से इसका विक्रय किया जा रहा है।



Related News
thumb

कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् वृद्धाश्रम में वरिष्ठ ...

लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभिया...


thumb

पेट्रोल पंपों, पी डी एस दुकानों में भी उपभोक्ताओं से शत-प्रतिशत मतद...

आगामी लोकसभा निर्वाचन एवं सभी निर्वाचनों में नागरिकों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्दे...


thumb

मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारी हरेक पहलुओं का बारीकी के साथ प्रशिक्षण...

मतदान प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपादित करने के लिए मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को गम्भीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करन...


thumb

आमंत्रित देवी देवताओं की विदाई के साथ ऐतिहासिक फागुन मेले का हुआ समापन

आस्था, श्रद्धा व परम्परा के अनुठे संगम का प्रतीक ऐतिहासिक फागुन मेले का आज समापन कार्यक्रम माई दंतेश्वरी मंदिर के परिसर मे संपन्न हुआ। इस मौके पर क...


thumb

लोकसभा निर्वाचन : स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय, कु...


thumb

स्वीप एक्टिविटी के तहत छात्र-छात्राओं व बिहान की महिलाओं ने निकाली ...

जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी के छात्र-छा...