मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चारामा में किया भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण

Posted On:- 2022-08-13




कांकेर (वीएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर को जिले के विकासखंड मुख्यालय चारामा में भगवान बिरसा मुंडा की लगभग 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। उक्त मूर्ति को चारामा से कोरर मार्ग पर दरगहन चौक में आदिवासी समाज की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की स्थापना की गई है। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए मूर्ति का अनावरण किया। साथ ही क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए समाज के गौरव बिरसा मुंडा का स्मरण कर उनकी मूर्ति पर पुष्पहार अर्पित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल ने परिसर में कदंब के पौधे लगाकर उसे सींचा। इस अवसर पर विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज, बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर ऋचा शर्मा, एसपी शलभ सिन्हा, के अलावा सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष जीवन ठाकुर, गोंडवाना समाज के जिलाध्यक्ष मानक दरपट्टी, चारामा अध्यक्ष रैनसिंह कांगे, सर्व आदिवासी समाज चारामा अध्यक्ष गौतम कुंजाम, समाज प्रमुख ठाकुर राम कश्यप सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने दानदाता का किया सम्मान : 

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दरगहन चौक पर बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना के लिए जमीन दान में देने वाले जोशी परिवार का सम्मान शाल और श्रीफल भेंट कर किया। परिवार की ओर से वयोवृद्ध चंद्रकांत, हरिप्रिया जोशी ने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नन्हीं बालिका कु. तनुश्री जोशी के साथ भेंट कर तस्वीर भी खिंचाई।




Related News
thumb

होली के रंग लोकतंत्र के संग : होली मिलन समारोह में मतदान की अपील

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान "स्वीप कार्यक्रम" कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधि...


thumb

कलेक्टर ने ली अनिवार्य सेवा के नोडल अधिकारियों की बैठक

कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने बीते गुरुवार को शाम ज़िला कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत अधिसूचित अनिवार्...


thumb

गोविंदपुर में छात्रों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के निर्देश पर और स्वीप के नोडल अधिकारी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता कार्य...


thumb

बहुत जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकलें सिर ढंककर : डॉ. बसोड़

ग्रीष्म ऋतु के मौसम में तापमान में वृद्धि के चलते भीषण गर्मी पड़ने तथा नागरिकों को लू लगने की संभावना है। जिससे आम जन जीवन व स्वास्थ्य पर प्रतिकूल ...


thumb

सरसीवा में खाद्य लाइसेंस शिविर 30 को

नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देश व जिले के अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन पर विभाग द्वारा एफएसएसएआई (FSSAI...


thumb

पुलिस प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पुलिस प्रेक्षक रामकिशुन ने लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के लिए स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय नारायणपुर में निर्मित स्ट्रांग र...