'हमर तिरंगा रैली' में शामिल होकर मंत्री अकबर ने लोगों का उत्साह किया दोगुना, देखें वीडियो...

Posted On:- 2022-08-13




आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

कवर्धा (वीएनएस)। आजादी के अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के दौरान आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिला मुख्यालय कवर्धा के सभी 27 वार्डों से भ्रमण कर तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने शामिल होकर लोगों का उत्साह दोगुना कर दिया।

जब तिरंगा अभियान रैली कवर्धा शहर के भ्रमण पर निकली तो बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा शहर की जिस-जिस वार्ड में भ्रमण करते हुए आगे बढ़ रही थी, उस दौरान लोग अपने अपने घरों छत बालकनी में खड़े होकर साथ ही हाथ में तिरंगा झंडा लेकर रैली का अभिवादन कर रही थी। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। देश की आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लिए तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों के मुंह से सिर्फ यही निकल रहा था भारत माता की जय तिरंगे झंडे की जय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जयकारा लगाया जा रहा था। आज की तिरंगा रैली देखकर यह पंक्ति याद आ गई, सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की रचना - जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं, वह हृदय नहीं है, पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।

राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान के लिए गांव से लेकर शहर तक हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है। देशभक्ति की भावना को विकसित करने के साथ देश के प्रति समर्पित रहने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के पहले दिन आम नागरिकों ने अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया।

ज्ञात हो कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 11 से 17 अगस्त तक हर घर झंडा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले वासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किए हैं। उसी के परिणाम स्वरूप लोगों ने स्वर्स्फूत होकर तिरंगा हर घर लहराया। 13 से 15 अगस्त तक समस्त शासकीय कार्यालय सार्वजनिक उपक्रमों सामाजिक संगठनों एवं सर्वसाधारण जन के निवास स्थानों पर ध्वजारोहण किया जा रहा है। पिछले दिनों 48 घंटे मानसूनी बारिश के बाद आज की रैली में इंद्रदेव ने भी लोगों पर बड़ी कृपा की और मौसम पूरी तरह साफ रहा इस कारण रैली में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ और लोग स्वर्स्फूत होकर शरीक हुए। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतितिनधि, युवा वर्ग, फोर्स ऐकडमी के जवान, महिला स्व सहायता समुह से जुड़ी बहने हाथ में तिरंगा लेकर जयघोष के साथ कवर्धा के सभी वार्डो का भ्रमण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अकबर पूरे समय साथ में रहकर उनका मनोबल बढ़ाया। स्वयंसेवी संगठन, व्यापारी संगठनों, नागरिकों द्वारा ऐतिहासिक हमर तिरंगा रैली का जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया।




Related News
thumb

जैन दादाबाड़ी में सक्षम व्यापार मेला 30 से

विमल विंग्स भैरव सोसायटी द्वारा साधर्मिक भाई बहनों के व्यावसायिक सशक्तिकरण व उत्थान के उद्देश्य से एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में 30-31 मार्च को स...


thumb

नितिन नबीन बने लोकसभा चुनाव के छत्तीसगढ़ प्रभारी, किरणदेव ने दी बधाई

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बड़े चुनावी रणनीतिकारों में शुमार नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके प्रदेश...



thumb

कलेक्टर ने किया बागनदी चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अंतर्राज्यीय सीमावर्ती बार्डर बागनदी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्ह...


thumb

मतदान अधिकारियों ने ली शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारीसंजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-1 के दो दिवसीय प्रथम चरण का प्रशिक्षण स...


thumb

जैसे जादूगर की जान तोते में, वैसे भाजपा की जान ईवीएम में : कांग्रेस

भाजपा नेताओं द्वारा ईवीएम के पक्ष में की जा रही बयानबाजी यह बताने के लिये पर्याप्त है कि भाजपा की जान ईवीएम में बसती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभा...