जिले के 15 गौठान होंगे हब के रूप में विकसित, मुख्यमंत्री ने किया डीपीआर का विमोचन

Posted On:- 2022-08-13




कांकेर (वीएनएस)। जिले के 15 गौठानों को हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इन गौठानों में लोगों की मांग व उपलब्धता के आधार पर गतिविधियां संचालित की जाएगी तथा उस अंचल के अन्य गौठानों को इन गौठानों से संबद्ध किया जाएगा। हब के रूप में विकसित होने वाले गौठानों को शुरूआत में आर्थिक मदद दी जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और उसके बाद स्वयं अपने गतिविधियों का संचालन कर सकें। ग्रामीणों की आजीविका एवं आय में वृद्धि के लिए जिले में गौठानों के लिए कलस्टर आधारित विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया गया है, जिसका विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से आज चारामा में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस व सामाजिक समरसता के अवसर पर किया गया।

जिले के विकासखंड कांकेर के बेवरती, पोटगांव व सरंगपाल, नरहरपुर विकासखंड के राजपुर, श्रीगुहान व सरोना, चारामा विकासखंड के कसावाही, सराधुनवागांव, गितपहर व लखनपुरी, कोयलीबेड़ा विकासखंड के डोंडे, अंतागढ़ विकासखंड के पोडग़ांव, दुर्गूकोंदल विकासखंड के लोहत्तर और भानुप्रतापपुर विकासखंड के चिल्हाटी गौठान को हब के रूप में विकसित किया जाएगा तथा कलस्टर में सम्मिलित अन्य गौठानों को इससे संबद्ध किया जाएगा। प्रत्येक चयनित गौठानों में अलग-अलग गतिविधियां जैसे-मुर्गी पालन, सुकर पालन व पशु आहार निर्माण इकाई, केज सिस्टम द्वारा लेयर फार्मिंग (अंडा उत्पादन), सब्जी उत्पादन, बटेर पालन, प्रसंस्करण इकाई (लघु धान्य, दोना-पत्तल, पोहा प्रसंस्करण), वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन इकाई, बकरी पालन, सुकर पालन (आजीविका केन्द्र), मछली पालन, कृषि यंत्र सेवा केन्द्र, वर्षभर चारा उत्पादन इकाई इत्यादि के लिए गौठानों को हब के रूप में विकसित किये जाएंगे। जिसका डीपीआर तैयार किया गया है, जिसे मुख्यमंत्री की ओर से विमोचन किया गया।




Related News
thumb

प्रकाश चंद बरमट का निधन

रायपुर निवासी जैन समाज के धर्मनिष्ठ बरमट परिवार के सुश्रावक प्रकाश चंद बरमट (सूपुत्र स्व. पुखराज बरमट) का शुक्रवार शाम 4 बजे निधन हो गया।


thumb

नामांकन भरने ट्रैक्टर से कलेक्टोरेट पहुंचे विकास उपाध्याय

रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने 19 अप्रैल को नामांकन पर्चा भरा। नामांकन रैली में वरिष्ठ नेतागण व सैंकड़ों की संख्या में ...


thumb

महावीर जन्म कल्याणक : प्रभात फेरी से जैन समाज दे रहा सामाजिक एकता क...

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 समिति द्वारा सकल जैन समाज एक साथ मिलकर 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म महोत्सव बड़े धूम धाम से धार्मिक वातावरण...


thumb

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शनिवार को जगदलपुर के सीआरपीएफ 80 बटालियन के हेड क्वार्टर में देश सेवा में दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जवान शहीद दे...