विविधता को समेटने के लिए भारत की सराहना करती है दुनिया : भागवत

Posted On:- 2022-08-14




मुंबई (वीएनएस )। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि भारत जिस तरीके से विविधता को समेटे हुए है, उसके लिए दुनिया उसकी सराहना करती है। उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर शहर में भारत एट 2047 : माय विजन माय एक्शन पर एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, जब विविधता को प्रभावी तरीके से आत्मसात करने की बात आती है, तो दुनिया भारत की ओर देखती है। दुनिया विरोधाभासों से भरी हुई लेकिन द्वंद्व से निपटने का हुनर केवल भारत के पास है।

भागवत ने कहा कि कई ऐतिहासिक घटनाएं रही हैं, जो हमें कभी नहीं बतायी गयी और न ही उचित तरीके से कभी पढ़ाई गयी। उन्होंने कहा, उदाहरण के लिए संस्कृत का व्याकरण जिस स्थान से उपजा, वह भारत में नहीं है। क्या हमने कभी सवाल पूछा कि क्यों? उन्होंने कहा, यह मुख्य रूप से इसलिए हुआ क्योंकि सबसे पहले हम अपना विवेक और ज्ञान भूल गए और बाद में हमारी जमीन पर विदेशी आक्रमणकर्ताओं ने कब्जा कर लिया जो मुख्यत: उत्तर पश्चिम क्षेत्र से आए थे। हम अनावश्यक रूप से जाति और अन्य ऐसी ही व्यवस्थाओं को महत्व देते हैं।

उन्होंने कहा कि काम के लिए बनायी व्यवस्था का इस्तेमाल लोगों तथा समुदायों के बीच मतभेद पैदा करने के लिए किया गया। उन्होंने कहा, हमारी भाषा, वेशभूषा, संस्कृतियों में मामूली अंतर हैं लेकिन हमें वृहद तस्वीर देखने तथा इन चीजों पर अटके नहीं रहने की समझ बनानी होगी।

आरएसएस प्रमुख ने कहा, देश में सभी भाषाएं राष्ट्रीय भाषाएं हैं, विभिन्न जाति के सभी लोग मेरे हैं, हमें ऐसा प्रेम दिखाने की जरूरत है।



Related News
thumb

14 साल बाद राजनीति में दोबारा उतरे गोविंदा, थामा शिवसेना का हाथ...

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर राजनीति में एंट्री ली है। गुरुवार को गोविंदा मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिं...


thumb

फ्रीज़ रहेंगे कांग्रेस के अकाउंट, हाईकोर्ट ने दिया झटका...

टैक्स अधिकारियों द्वारा कांग्रेस के खिलाफ चार साल की अवधि के लिए कर पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही शुरू करने को चुनौती देने वाली कांग्रेस की याचिकाएं को...


thumb

स्वदेशी तेजस मार्क-1A लड़ाकू विमान ने भरी सफल उड़ान

भारत में निर्मित स्वदेशी तेजस मार्क 1ए लड़ाकू विमान ने गुरुवार को अपनी सफलतापूर्ण पहली उड़ान भरी है। बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड द्...


thumb

जरुरत पड़ी तो अग्निवीर योजना में बदलाव करेंगे : राजनाथ सिंह

अग्निवीर योजना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो सरकार अग्निवीर भर्ती योजना में बदलाव...


thumb

संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी सुप्रीम कोर्ट की मुहर...

संविदा-अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण अब राजनीतिक दलों के लिए चुनावी मुद्दा बन चुका है। लेकिन अब तक पूरी तरह से संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण...


thumb

इस ट्रैक पर दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री ने शेयर किय...

देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय रेल मंत्री ने एक वीडियो के जरिए बताया कि देश की पहली 320kmph स्पीड वाली बुलेट ट्रेन के लिए ट्रैक...