आजादी के जश्न में कलेक्टर-एसपी सहित बच्चे, युवा व बुजुर्गों ने लगाई दौड़

Posted On:- 2022-08-14




अम्बिकापुर (वीएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के  पूर्व रविवार 14 अगस्त को आयोजित सद्भावना दौड में कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता  सहित अधिकारी-कर्मचारी, बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने रिमझिम फुहारों के बीच उत्साह से दौड़ लगाई। सद्भावना दौड़ से एकता व देश प्रेम का संदेश दिया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता सद्भावना दौड प्रातः 7ः30 बजे स्थानीय शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के प्रांगण से प्रारभ होकर महामाया चौकए संगम चौक, देवीगंज रोड, घड़ी चौक होते हुए गांधी स्टेडियम में संपन्न हुआ। गांधी स्टेडियम में अतिथियों के द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त धावकों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि सद्भावना दौड के दौरान बारिश होने के बाद सभी ने दौड़ पूरी की जो यह दिखाता है कि दृढ़ इरादे से लक्ष्य पूरा करना हो तो बाधा भी मुश्किल पैदा नही करते। जीवन मे चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। कभी रुकना नही है। उन्होंने कहा कि हमे आजादी बड़े संघर्षो और मुश्किलों से मिली है। देश की आजादी में अनेक महापुरूषो के त्याग, बलिदान व संघर्ष की गाथा जुड़ा है जो अविस्मरणीय है। आजादी के 75 वी वर्ष गांठ पर हम  आजादी के अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान में कार्यलय व घरों में तिरंगा ध्वज फहरा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि बारिश में भी बड़े उत्साह के साथ सभी ने सद्भावना दौड़ लगाया है। जीवन के राह में भी कई बाधाएं आती है जिसे चुनौती मानकर डटकर सामना करें। हम इस बार आजादी के 57 वी वर्ष गांठ मना रहे है। हमारे महापुरुषों के त्याग और बलिदान का हमेशा स्मरण करते रहना है।

सद्भावना दौड में धावकों के लिए चार वर्ग तय किया गया था जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। स्कूली छात्राओं में प्रथम साक्षी भगत, द्वितीय मुनिया सिंह व तृतीय अनामिका पैकरा, छात्रों में प्रथम विक्की, द्वितीय योगेश व तृतीय रुपेंद्र कुमार पैंकरा, अधिकारी-कर्मचारी वर्ग में प्रथम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्लाए द्वितीय सीएसपी अखिलेश कौशक व तृतीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, आम नागरिको में प्रथम गुलशन लकड़ा, द्वितीय संतोष कुमार व तृतीय हरिशंकर सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर  वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, श्रीमती तनुजा सलाम, एसडीएम प्रदीप साहू, तहसीलदार भूषण मण्डावी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साहायक संचालक राम कुमार देवेंद्र सिन्हा सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी, स्कूली बच्चे व आम नागरिक उपस्थित थे।



Related News
thumb

137 मतदाता रथ में 12 सौ से अधिक दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को पहुंच...

लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली की नई पहल के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदान दिवस...


thumb

लोकसभा निर्वाचन के प्रथम चरण में कोण्डागांव में 72.01 प्रतिशत हुआ म...

लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण में बस्तर संसदीय क्षेत्र हेतु मतदान 19 अप्रैल को संपादित किये गये। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर मतदान प्रक्रिया में भा...


thumb

बेचा और कड़ेनार के मतदान दलों की वापसी पर कलेक्टर ने किया स्वागत

लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत प्रथम चरण के मतदान के पश्चात् मतदान दलों की वापसी प्रारंभ हो गई है। सबसे पहले बेचा और कड़ेनार मतदान केन्द्र के मतदान अधिक...


thumb

मतदान दलों की वापसी प्रारंभ : संवेदनशील मतदान केन्द्रों में भी दिखा...

वामपंथ उग्रवाद से प्रभावित अतिसंवेदनशील गांव चेमा, आदनार और बयानार के मतदान केन्द्रों में भी मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा। नक्सलियों द्वारा भय दिख...


thumb

बालोद पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आरोपी कोंडागांव से गिरफ्...

बालोद पुलिस ने ग्राम कोरगुड़ा निवासी फगुवा राम देवांगन के अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझा ली है। इस गुत्थी को सुलझाने में त्रिनयन (कैमरा जोड़ो) एप ने बड़ी स...


thumb

चुनाव ड्यूटी के दौरान शहीद जवान के परिजनों को मिलेंगे 30 लाख

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य में नियोजित सीआरपीएफ के शहीद आरक्षक देवेन्द्र कुमार के परिजन...