’हर घर तिरंगा’अभियान में ससम्मान तिरंगा झंडा फहराने की अपील*

Posted On:- 2022-08-14




*कलेक्टर श्री बंसल ने अपने आवास में फहराया झंडा*

बलौदाबाजार(वीएनएस)।कलेक्टर रजत बंसल ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि भारतीय झंडा संहिता का पालन करते हुए ससम्मान तिरंगा झंडा फहराया जावे। उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज,भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिरूप है। यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है और सबके मन में राष्ट्रीय ध्वज के लिए प्रेम, आदर और निष्ठा है। यह भारत के लोगों की भावनाओं और मानस में एक अद्वितीय और विशेष स्थान रखता है। उन्होंने आज अपने आवास में सुबह हमर तिरंगा अभियान के तहत् झंडा फहराया इस दौरान आवास के कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे। हमर तिरंगा अभियान के तहत् सभी घरों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील करते हुए कलेक्टर ने कहा कि भारतीय झंडा संहिता 2002 को 30 दिसम्बर 2021 के आदेश द्वारा संशोधित किया गया है, जिसके अनुसार अब भारत का राष्ट्रीय ध्वज हाथ से काते गए और हाथ से बने हुए या मशीन द्वारा निर्मित सूती, पॉलिएस्टर, ऊनी, सिल्क, खादी के कपड़े से बनाया गया हो। जनता का कोई भी व्यक्ति, कोई भी गैर-सरकारी संगठन अथवा कोई भी शिक्षा संस्था राष्ट्रीय झंडे को सभी दिनों और अवसरों, औपचारिकताओं या अन्य अवसरों पर फहरा या प्रदर्शित कर सकता है, बशर्ते राष्ट्रीय झंडे की मर्यादा और सम्मान का ध्यान रखा जावे। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिक ससम्मान तिरंगा झंडा फहरायें। जब भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये तो उसकी स्थिति सम्मानजनक और पृथक होनी चाहिए। राष्ट्रीय झंडे का आकार आयताकार होगा। यह किसी भी आकार का हो सकता है परन्तु झंडे की लम्बाई और ऊंचाई (चौड़ाई) का अनुपात 3ः2 होगा। फटा हुआ और मैला-कुचला झंडा प्रदर्षित नहीं किया जावे। झंडे को किसी अन्य झंडे अथवा झंडों के साथ एक साथ एक ही ध्वज-दंड से नहीं फहराया जाये। किसी दूसरे झंडे या पताका को राष्ट्रीय झंडे के ऊॅचा या उससे ऊपर या उसके बराबर में नहीं लगाना चाहिए।



Related News
thumb

चुनाव में निष्पक्षता व सजगता पूर्वक कार्य करें : व्यय प्रेक्षक

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 09 महासमुंद के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक मनीष कुमार दबास ने शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में...


thumb

व्यय प्रेक्षक ने जिला स्तरीय मॉनिटरिंग सेल का किया निरीक्षण

व्यय प्रेक्षक मनीष दबास एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने जिला पंचायत परिसर में स्थापित किए गए जिला स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग कक्ष...


thumb

नेशनल हाईवे पर महंगा होगा सफर, बढ़ने वाला है टोल टैक्स...

अगले महीने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर महंगा होने वाला है। 1 अप्रैल से टोल टैक्स की नई दरें लागू होने वाली हैं। इसके चलते रायपुर से जगदलपुर का सफर...


thumb

कोर्ट से कैदी फरार, 2 आरक्षक निलंबित

कोर्ट परिसर से विचाराधीन कैदी फरार हो गया। एनडीपीएस एक्ट में रायपुर जेल में बंद विचाराधीन कैदी प्रदीप आदिनाथ फालके कोर्ट पेशी के दौरान फरार हो गया।...


thumb

भूपेश बघेल के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने चुनाव आयोग पहुंची शिकायत...

लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव सीट से चुनावी मैदान में उतरे भूपेश बघेल की मुसीबतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। एक के बाद एक आरोप लगने के बाद भूपेश बघे...


thumb

छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिला आरपीआई का समर्थन

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रामदास आठवले ने इस स...