मुंबई (वीएनएस)। देश में इन दिनों बड़ी हस्तियों को धमकी देने का सिलसिला जोरों से चल रहा है। आज रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी मिली है। ये धमकी फोन पर दी गई। इतना ही नहीं धमकी भरी कॉल 1 या 2 बार नहीं बल्कि तीन बार की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन ने जांच शुरू कर दी है। ये फोन कॉल रिलायंस फाउंडेशन के हरकिशनदास हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर की गई हैं। इनमें मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी दी गई है। इससे पहले पिछले साल फरवरी में देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध कार मिली थी, इसमें जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं। संदिग्ध कार मिलने के बाद हड़कंप मच गया था. इस मामले में महाराष्ट्र एटीएस के अलावा एनआईए ने भी इस मामले में जांच की थी।
जिस कार में विस्फोटक मिला था, वह कार मनसुख हिरेन की थी। लेकिन कुछ दिन बाद ही मनसुख हिरेन का शव मिला था। मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक भरी गाड़ी के मामले में NIA ने मुंबई पुलिस अफसर सचिन वाझे को गिरफ्तार किया था। सचिन वाझे पर आरोप है कि उसने ही मनसुख हिरेन की हत्या की।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है। 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे संपन्न हो गया। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र...
दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज म...
लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व 'लोकसभा चुनाव' शुक्रवार को प्रारंभ हो गया। चुनाव आयोग का कहना है कि 102 सीटों पर हो रहे मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीक...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगों को पिछले 4 साल से फ्री...
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ ...
भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों की आपूर्ति शुरू कर दी है। इसके तहत ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों का पहले सेट फिलीपींस रवाना कर दिया ...