गौठानों में आजीविकामूलक गतिविधियों से महिलाएं बन रहीं स्वावलम्बी

Posted On:- 2023-06-02




कोरिया (वीएनएस)।  शासन की महत्वकांक्षी नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत गौठानों में आजीविका गतिविधियों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर हुई है। आज ये महिलाएं घरेलू कामकाज के साथ उत्साह और लगन के साथ आजीविकामूलक कार्यों को भी कर रहीं हैं।

जिले के गौठानों में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें मुर्गीपालन का कार्य कर लाभ कमा महिलाएं अपनी सफलता की कहानी गढ़ रहीं हैं।

जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के गौठानों में समूह द्वारा मुर्गीपालन किया जा रहा है। विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम गौठान महोरा में स्वयं सहायता समूह की दीदियां मुर्गी पालन कर अण्डा विक्रय से अच्छा लाभ कमा रहीं हैं। समूह की सदस्य इन्द्रमणी दीदी बताती हैं कि एक वर्ष पूर्व आजीविका के रूप में उन्होंने यह कार्य प्रारंभ किया।

अभी तक इनके द्वारा कुल 2 लाख रुपए से अधिक  का अण्डा विक्रय किया जा चुका हैं जिससे शुद्ध 40 हजार रूपये का लाभ अर्जन हो चुका है और वर्तमान में उनके द्वारा अण्डा उत्पादन का कार्य सतत् रूप से किया जा रहा है। इन्द्रमणी दीदी प्रेरणा स्त्रोत के रूप में अपने समूह की दीदीयों को आजीविका गतिविधि करने हेतु प्रेरित कर रही है और अब खुद सक्षम होने के साथ-साथ अपने परिवार की आय में योगदान दे रही है।

इसी प्रकार विकासखण्ड सोनहत के ग्राम गौठान रजौली की ज्वाला महिला स्व सहायता समूह की संगीता दीदी ने गत जनवरी माह से 10 हजार की लागत से गौठान में कड़कनाथ मुर्गी पालन का कार्य शुरू किया था और आज उन्होंने ने 20 हजार से अधिक का विक्रय कर लिया है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से सक्षम होना वास्तव में सुखद अनुभूति है, प्राप्त आमदनी को उन्होंने बच्चों की पढ़ाई में निवेश किया और घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में उपयोग किया है।



Related News
thumb

जिले के सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी आचार संहिता का अनिवार्यतः पालन ...

कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज शाम समय-सीमा की बैठक लेकर लोकसभा निर्वाचन 2024 संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग...


thumb

कलेक्टर, सीईओ व आला अधिकारियों ने क्रिकेट खेलकर मतदाता जागरूकता का ...

जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में आज आयोजित स्वीप क्रिकेट मैच में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिल...


thumb

नगर पंचायत, नगर निगम व ग्राम पंचायतों में किया जा रहा मतदाता जागरूक...

स्वीप कार्यक्रम के तहत 233 ग्राम पंचायतों एवं सभी नगरीय निकायों में मतदाता जागरूकता हेतु शपथ कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली निकाली जा रही है। नगर पंचा...


thumb

लोकतंत्र के उत्सव में मतदान करने जनजागरूकता के लिए जज्बे के साथ किय...

लोकतंत्र के उत्सव में मतदान करने के लिए जनजागरूकता हेतु जज्बे के साथ कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रतिबद्धत...


thumb

महिलाओं ने क्रिकेट खेलकर जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए किया आव्हान

मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के तहत आज छुरिया के हाईस्कूल मैदान में महिलाओं ने क्रिकेट खेलकर जनसामान्य को जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए आव्हा...


thumb

लोकसभा निर्वाचन : पांच अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के लिए अधिसूचना का प्रकाशन के साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप...