जगदलपुर (वीएनएस)। चुनाव के बाद बागी नेताओं पर कार्रवाई जारी है। कांग्रेस ने जगदलपुर से अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ गतिविधियों में काम करने के आरोप में तीन कांग्रेसी नेताओं पर कार्रवाई की है। पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज, विक्रम शर्मा और कुक्की झारी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
आला कमान के निर्देश पर जगदलपुर में शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने निष्कासन की कार्रवाई करते हुए 3 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।
गौरतलब है कि पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज ने डेढ़ वर्ष पहले अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था लेकिन पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। चुनाव के दौरान भी उन्हें मनाने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी किरण देव का प्रचार किया और इसी को आधार बनाकर कांग्रेस ने उन्हें निष्कासित कर दिया। इसके अलावा जगदलपुर में विक्रम शर्मा और कुक्की झारी पर भी पार्टी विरोधी गतिविधि करने पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है।
छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान में भाजपा दल के नेताओं के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
राज्य सरकार को 2 हजार करोड़ का कर्ज चाहिए। सरकार इसके लिए अपना बांड (प्रतिभूति) बेच रही है। इसके लिए वित्त विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 4 ...
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित कलेक्टर सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा क...
अग्निवीर थल सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जांजगीर चाम्पा जिले में 15 से 23 दिसंबर तक पुलिस लाइन, खोखरा भाटा जांजगीर चांपा में थल सेना भर्ती रैल...
जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने शुक्रवार सुबह कालीबाड़ी चौक पर लगभग 10 साल पुराने अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। निगम के अतिक्रमण तोड़ू दस्ते...
अग्रसेन महाविद्यालय, पुरानी बस्ती, रायपुर के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग एवं आईक्यूएसी द्वारा 9 दिसंबर 2023 को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रह...