आशीष तिवारी (संपादक)
9827145100



निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम की दीवार ढहने से 3 की मौत, 10 घायल

Posted On:- 2023-11-20




हैदराबाद (वीएनएस)। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिला स्थित मोइनाबाद गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक इनडोर स्टेडियम के निर्माण के दौरान दीवार का एक हिस्सा गिर जाने के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही जिम्मेदार मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बचाव कार्य भी काफी तेजी से अंजाम दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस इनडोर स्टेडियम की दीवार गिरी है, वह एक प्राइवेट स्टेडियम है।

राजेंद्रनगर के डीएसपी जगदीश्वर रेड्डी के मुताबिक फिलहाल घटनास्थल से एक शव को निकाला जा चुका है। वहीं, अधिकारी मलबे से अन्य शवों को निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इसके अलावा हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है। डीसीपी ने बताया कि बचाव कार्य अभी भी जारी है।



Related News
thumb

महुआ मोइत्रा के खिलाफ 8 दिसंबर को लोकसभा में पेश होगी जांच रिपोर्ट

कैश फॉर क्वेरी मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ विनोद सोनकर की अध्यक्षता वाली संसद की आचार समिति 8 दिसंबर 2023 को लोक सभा में ...


thumb

संसद से इस्तीफा देने वाले भाजपा सांसदों को घर खाली करने का नोटिस

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधायक का चुनाव जीतने के बाद संसद सदस्यता से इस्तीफा देने वाले भाजपा सांसदों को दिल्ली के उनके सरकारी आवासों...


thumb

छतीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी ने ऐलान किया पर्यवेक्...

छतीसगढ़ के लिए सर्वानंद सोनोवाल ,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,दुष्यंत गौतम को पर्यवेक्षक बनाया गया है


thumb

केंद्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित

लोकसभा में गुरुवार को जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना से संबंधित केंद्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 पारित किया गया। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्...


thumb

उत्पादन बढाने की आपाधापी का परिणाम है जलवायु परिवर्तन: मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि उत्पादन तथा उत्पादकता बढ़ाने की आपाधापी ने मानवता को नुकसान पहुंचाया है और जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरणीय गड़बड...


thumb

परिमार्जन की व्यवस्था संविधान से निकली : कोविंद

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा कि भारत का संविधान एक जागृत संविधान है और इसके अंदर से ही परिमार्जन की व्यवस्था निकलती है, यह कार्यपालिका, व...