मुख्यमंत्री साय के हाथों वनाधिकार पत्र का फौती-नामांतरण किसान पुस्तिका पाकर हर्षित हुईं सुनामनी व बुधरी

Posted On:- 2024-08-01




सुनामनी व बुधरी ने मुख्यमंत्री और वन मंत्री को घुरवा समाज के पारंपरिक अंगवस्त्र टेकरा तुवाल पहनाकर किया सम्मानित

जगदलपुर (वीएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को जगदलपुर प्रवास पर गुंडाधुर कृषि कॉलेज कुम्हरावंड में आयोजित महिला सम्मेलन के दौरान वन अधिकार पत्रक धारक की फौत पर उनके वारिसानों के नाम पर फौती-नामांतरण वन अधिकार पत्र पुस्तिका सम्बंधित वरिसानों को प्रदाय किया। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों किसान पुस्तिका पाकर जगदलपुर तहसील के कुम्हली निवासी धुरवा महिलाएं सुनामनी एवं बुधरी काफी हर्षित हुईं और इन दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने अपने सामाजिक परम्परा के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री केदार कश्यप को घुरवा समाज के पारंपरिक अंग वस्त्र टेकरा तुवाल (धुरवा गमछा) पहनाकर सम्मानित किया। वहीं नामांतरित वनाधिकार पुस्तिका प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री और वन मंत्री के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए बताया कि अब उन्हें सहकारी समिति से किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने सहित खाद-बीज लेने सहूलियत होगी, साथ ही बैंक से ऋण एवं अन्य कार्यों हेतु मदद मिलेगी। ज्ञात हो कि बस्तर के धुरवा जनजाति समाज में अपने घर आये मेहमान को टेकरा तुवाल भेंटकर सम्मानित करने की परम्परा है।

ज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर वनाधिकार मान्यता पत्र धारकों की मृत्यु होने पर उनके वरिसानों के नाम पर फौती-नामांतरण की प्रक्रिया पूर्ण कर सम्बंधित वरिसानों को किसान पुस्तिका देने का निर्णय लिया है। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बताया कि राज्य शासन के उक्त निर्णय के अनुरूप बस्तर जिले में अब तक करीब 1200 से अधिक मृतक वनाधिकार पट्टेधारकों का चिन्हांकन कर उनके वरिसानों को नामांतरित किसान पुस्तिका प्रदान करने अभियान चलाया जा रहा है।




Related News
thumb

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला: EOW ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत भूमि अधिग्रहण में हुई गड़बड़ी के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण विभाग (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्...


thumb

डिप्टी सीएम शर्मा के प्रयासों से बोड़ला किसानों को मिली 61 लाख की स...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से बोड़ला विकासखंड के किसानों को बड़ी राहत मिली है। ओला वृष्टि के कारण चना फसल में हुए भारी नुकसान की भर...


thumb

होटल के स्विमिंग पूल में मिला एग्रो कंपनी के जीएम का शव, जांच जारी

बिलासपुर के रेड डायमंड होटल के स्विमिंग पूल में हैदराबाद निवासी और एग्रो कंपनी के जनरल मैनेजर मोहम्मद फारूक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ...


thumb

13 सरकारी सेवाएं अब पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के दायरे में, देरी पर...

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कामकाज में तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य क...


thumb

सीएम साय के निर्देश: राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और तेजी अनिवार्य

मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सहज...


thumb

रायपुर पुलिस ने नष्ट की करोड़ों की अवैध शराब

रायपुर में 32 थानों की जब्त 18804 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। इस दौरान एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने आगे भी इसी तरह की स...