छत्तीसगढ़ के सिने कलाकार क्षमा निधि मिश्रा का निधन

Posted On:- 2022-03-26



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के सिने कलाकार, निर्माता-निर्देशक क्षमा निधि मिश्रा का शनिवार प्रातः 8 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास गीतांजलि नगर से दोपहर 2 बजे महादेव घाट को प्रस्थान करेगी। क्षमा निधि मिश्रा छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती थी, उनके निधन से इंडस्ट्री को बड़ी क्षति पहुंची है।