सड़क हादसे में बाल बाल-बचे पूर्व मुख्यमंत्री...

Posted On:- 2024-04-01




रायपुर (वीएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल की लैंड क्रूजर और काफिले की अन्य गाड़ियां हादसे का शिकार होने से बाल बाल बचे। भूपेश बघेल रात साढ़े 8 बजे दामाखेड़ा से घर लौट रहे थे। उनके काफिले में सामने चल रही वीआईपी कारकेड की आर-1 सफारी क्रमांक सीजी -03, 5312 चल रही थी। काफिला अपनी पूरी रफ़्तार से सिमगा थाने से 2 किमी. दूर स्थित गड़रिया नाले के पास पहुंचते ही अचानक बाईं ओर से बैल सामने आ गया।

आर-1 गाड़ी के ठीक पीछे से दाहिनी तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लैंड क्रूजर क्रमांक सीजी -07, 0023 में सवार थे। अगर मवेशी को बचाने के लिए वीआईपी कारकेड चालक दाहिनी ओर गाड़ी दबाता तो मवेशी बच जाता लेकिन लैंड क्रूजर और सफारी चपेट में आ जाती। वक्त पर सहीं फैसला लेने से काफिला किसी अप्रिय घटना का शिकार होने से बच गया। हालांकि हादसे में चालक और उसके साथ बैठे पीएसओ को घुटने और पीठ में मामूली चोट आई, और सफारी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

भूपेश ने ली स्टाफ की खैरियत
हादसे के फौरन बाद भूपेश बघेल ने गाड़ी रुकवाई और चालक पीएसओ की खैर मकदम पूछी, थाना फोन करने जानकारी देने को कहा और पूरे कारकेड को सुरक्षित करने वाले निर्णय को भी सराहा। घटना में सफारी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। और चालक को पीठ और घुटनों में अंदरुनी चोट आई। रायपुर से लोडर बुलाकर दुर्घटना ग्रस्त वाहन को पुलिस लाइन लाया गया।



Related News
thumb

राज्यपाल डेका ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ...

डेका ने कहा कि इभानन साहू की उपलब्धि अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी सफलता न केवल छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए...


thumb

मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के जशपुर स्थित कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चौरे ने बताया कि ग्राम मदनपुर, पत्थलगांव की आवासीय योज...


thumb

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है...

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और सेवा यात्रा पर आधारित कार्टून कॉफी टेबल बुक ...


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमं...

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट की...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के क...

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण की धार्मिक परंपरा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान का हिस्सा है। महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के समीप स्थित ...