रायपुर। हाथरस (उत्तर प्रदेश) में आयोजित 53वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय रेल महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत यांत्रिकी विभाग की पाँच महिला खिलाड़ियों—पंकज, मीनू, निकी, गौरव और काजल—का विशेष योगदान रहा। ये सभी टेक्नीशियन-3 पद पर कार्यरत हैं और इन्होंने अपनी मेहनत, समर्पण और कौशल से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सभी खिलाड़ियों, कोचों, प्रशिक्षकों तथा सहायक स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत न केवल रेलवे परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि देश भर की महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
भारतीय रेल के साथ-साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करता रहेगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...
जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...