बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए करें बेहतर कार्य : कलेक्टर

Posted On:- 2024-02-03




गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत  सभागार में उत्कृष्ट गरियाबंद अंतर्गत जिले के सभी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अग्रवाल ने तिमाही तथा अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए कहा की शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए इस वर्ष उत्कृष्ट अभियान चलाया जा रहा है। कुछ स्कूल का परफॉर्मेंस अच्छा है। 

कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों में बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए एक्स्ट्रा क्लास, रेमेडियल क्लास संचालित कर शत प्रतिशत परिणाम के लिए और ज्यादा प्रयास करे। बेहतर परिणाम वाले स्कूल्स को जिला स्तर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमतर परीक्षा परिणाम वाले स्कूल्स में जिम्मेदारी तय की जाएगी। अपर कलेक्टर अविनाश भोई ने कमतर परिणाम वाले संस्था की बीईओ द्वारा सतत मॉनिटरिंग एवं परिणाम विश्लेषण कर रणनीति बनाकर कार्य करने पर जोर दिया।

जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद ने संस्था वार परिणाम की समीक्षा करते हुए कहा की बेहतर परिणाम के लिए ईमानदारी से प्रयास हो अन्यथा संस्था प्रमुख व विषय शिक्षक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। नोडल अधिकारी मनोज केला एवं डीएमसी के एस नायक ने संस्था प्रमुखों से प्री बोर्ड एग्जाम को बोर्ड की तरह गंभीरता से लेने पर जोर दिया। बैठक में एपीसी महेश पटेल, बीआरसी तेजेश शर्मा तथा सभी बीईओ एवं बीआरसी तथा प्राचार्य उपस्थित थे।




Related News
thumb

जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कलेक्टर-एसपी ...

आगामी जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए...


thumb

नशामुक्ति और पोषण का संदेश लेकर युवाओं ने लिया स्वस्थ एवं जिम्मेदार...

युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पोषण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज स्वर्गीय छोटेला...


thumb

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के लिए धमतरी जिले में 3 हजार से अधिक छात्र...

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना के तहत धमतरी जिले में इस वर्ष छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए 3 हजार से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं।...


thumb

पीढ़ियों से संरक्षित ‘चिरपोटी टमाटर’ को मिली कानूनी पहचान

जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम गुहनानाला के किसान बंसी लाल सोरी द्वारा पीढ़ियों से संरक्षित स्थानीय एवं पारंपरिक ‘चिरपोटी टमाटर’ किस्म को पौधा किस...


thumb

पिता के निधन के तीन माह से भी कम समय में बेटी को मिली अनुकंपा नियुक्ति

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी सेवा शर्तों एवं शासन के प्रचलित निर्देशों के अनुरूप जिला पंचायत धमतरी ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित का...


thumb

नेपाल बाढ़ आपदा से प्रभावितों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

नेपाल बाढ़ आपदा प्रभावितों के लिए कलेक्टर के अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्टोरेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में...