नाम है कबीरधाम : जहां शराब-शबाब और कबाब मिलते हैं खुलेआम

Posted On:- 2024-03-23




कवर्धा (वीएनएस)। जिला कबीरधाम कहने को धर्मनगरी संस्कारधानी सांस्कृति पर्यटन स्थल के नाम से चर्चित है। जहां एक ओर भोरमदेव, बूढ़ादेव, काली और महामाया देवी मंदिरों के घड़ियाल की आवाज और अजान की गूंज से सवेरा होता है। ऐसे धर्मनगरी और संस्कारधानी की पहचान अब शराब शबाब और कबाब से होने लगी है। हिन्दू मुस्लिम की बनती बिगड़ती कहानी के बीच अबैध धंधेबाजों की पौ बारह हो जाती है। बहकते पांव, दहकते गांव, पिटती महिलाएं, बिगड़ता बचपन, गर्म गोश्त की मंडी के रूप में।

आज कबीरधाम जिले के गांव-गांव की कहानी बनते जा रहा है। शहरों व बड़े लोगों की बुराई समझे जाने वाला मयखाना आज गांव-गांव गली-गली तक अपनी पहुंच बना चुका है। जिले का नाम भले ही संत कबीरदास को सम्मान देने कबीरधाम दे दिया गया, परन्तु यहां वैध से ज्यादा अवैध मदिरालय खुल गये हैं। सरकार का कमाई पूत आबकारी विभाग लाखों रूपये तनख्वाह के रूप में खर्च होने के बाद भी अवैध शराब की बहती नदियों पर रोक लगाने कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पाया है। सूत्र तो बताते है कि आबकारी एक्ट में कार्यवाही करने में आबकारी विभाग से ज्यादा एक्टिव पुलिस विभाग है। अधिक दर पर शराब बिक्री की शिकायतों मीडिया में खबरों के बावजूद विभाग का सरकारी दुकानों और इसके गद्दीदारो पर लगाम नही कस पाना विभाग की नाकामी है। ऐसे हालात तब है जब विभाग के अधिकारी दौरों के नाम पर कार्यालय से गायब रहते है।

बहरहाल आबकारी विभाग में अधिक दर पर शराब बिक्री , कोचियों को शराब बिक्री के साथ साथ कार्टून घोटाला भी चर्चा का विषय बना हुआ है । राजधानी में एसी कमरों में बैठ कर कागजी घोड़े दौड़ाने वाले आला अफसर क्या कार्यवाही कर पाएंगे आ हमेशा की तरह आबकारी विभाग की फाइलें रंगीन कागजो के ढेर में दफन हो जाएंगी।



Related News
thumb

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य का किया निर...

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कॉमन रूम, डाइनिंग रूम और फर्नीचर फिटिंग सहित विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने इलेक्ट्रिकल कार्य के लिए अतिरिक्त...


thumb

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

खनिज विभाग के अनुसार, पाली में रेत और ईंट का अवैध परिवहन करते 4 ट्रैक्टर, हरदीबाजार में रेत और ईंट का परिवहन करते 3 ट्रैक्टर तथा गिट्टी का परिवहन क...


thumb

सर्वमंगला नगर जोन में आयोजित हुआ ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर

शिविर में उद्योग मंत्री और महापौर ने राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के हितग्राहियों को आर्थिक सहायता, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्रा...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री लखन ला...

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं नरेंद्र देवांगन सहित अन्य अतिथियों द्वारा सुनीता प्रजापति, सरिता क...


thumb

विशेष लोक अदालत के संबंध में न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्ताओं की ब...

सुनील कुमार नंदे द्वारा संबंधित अधिवक्ताओं को प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण कराने हेतु आ...


thumb

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आईटीआई रामपुर में रिनोवेशन कार्य का किया न...

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता और एसडीओ को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा ठेकेदार को निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्दे...