हमें को सहेज कर रखना चाहिए अपना गौरवशाली अतीत : स्मृति इरानी

Posted On:- 2022-03-26



नई दिल्ली (वीएनएस)। भव्य लाल किला महोत्सव- भारत भाग्य विधाता, 3 अप्रैल, 2022 तक चलेगा। दस दिन तक चलने वाला यह महोत्सव 17वीं शताब्दी के प्रतिष्ठित स्मारक, लाल किला दिल्ली में आयोजित किया गया है। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जूबिन इरानी ने आज महोत्सव का उद्घाटन किया।

श्रीमती स्मृति जूबिन इरानी ने नए भारत के निर्माण के लिए लाल किले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान को याद किया। उन्होंने कहा कि लाल किला न केवल एक स्मारक है, बल्कि एक जीवंत उदाहरण है, जो हर साल देश को अपने संकल्प, वादे और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस आयोजन के माध्यम से भारत की विविध संस्कृति को एक जगह पर लाया गया है। उन्होंने कहा कि हमें भविष्य में आने वाले बच्चों को बताना चाहिए कि हमें अपने गौरवशाली अतीत को सहेज कर रखना चाहिए ताकि वे भारत को दुनिया भर में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम कर सकें।

लाल किले में भव्य महोत्सव- भारत भाग्य विधाता का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है। लाल किला उत्सव देश की विरासत का उत्सव मनाने के लिए आयोजित किया गया है। भारत भाग्य विधाता के तहत भारत के हर हिस्से की संस्कृति को दिखाया जाएगा। इस महोत्सव में 70 से अधिक कारीगर अपने शिल्प का प्रदर्शन कर रहे हैं।