कोपर टेक्नोलॉजी का प्रयोग करे छत्तीसगढ़ का हर किसान : पीसी अग्रवाल

Posted On:- 2022-03-26



रायपुर (वीएनएस)। जैसा कि हम सभी को मालूम ही है, कि कोपर टेक्नोलॉजी का प्रयोग किसान लाखो एकड़ में कर रहे हैं, लेकिन हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गाँव और प्रत्येक किसान को इस तकनीक का लाभ मिले। 25 फरवरी कृषि विवि के कुलपति डॉ चंदेल के सेमिनार में पीसी अग्रवाल की उपस्थिति दर्ज हुई। इसके बाद डायरेक्टर एक्सटेंशन डॉ बाजपाई से उनके ऑफिस मे पीसी अग्रवाल ने विस्तृत चर्चा की, जिसमे श्री अग्रवाल ने अपने लक्ष्य की ओर ध्यानाकर्षित किया। डॉ बाजपाई ने पीसी अग्रवाल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि मई के महीने में, जब छत्तीसगढ़ के किसान धान की खेती करते हैं, तब इस कोपर तकनीक को जिला वार केविके और अन्य संस्थाओ के माध्यम से किसानो की प्रत्यक्ष मीटिंग्स, मेले, ट्रेनिंग प्रोग्राम्स इत्यादि आयोजित कर प्रोत्साहित किया जायेगा।