पी.डी. मानिकपुरी, कबीरधाम (वीएनएस)। पंडरिया कुकदूर बीते दिनों गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने उग्र आंदोलन के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार आंदोलन में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ से संयुक्त सदस्यों ने हिस्सा लिया वनविभाग अनुविभागीय अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया की आंदोलन वनभूमि अनाधिकृत कब्जे को लेकर आदिवासी समुदाय के दो संगठन के मध्य विचारपुर वन परिक्षेत्र क्रमांक 527 जो की 600 एकड के वनभूमि पट्टा वहां के वनवासियों को समुदायिक उपयोग के लिए पट्टा जारी किया गया था।
वहीं मंगली के गोंडवाना पार्टी के कुछ सदस्यों ने उक्त वनभूमि के साजा वृक्ष में झंडा लगाया गया था, ग्राम विचारपुर के वनवासियों ने इसका विरोध किया, वस्तु स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारियों के ने गांव के लोगों से पंचनामा के पश्चात झंडे को ससम्मान ग्राम पुजारी के सुपुर्द सौंपा गया, गोंडवाना पार्टी का उग्र आंदोलन नियत तिथि के अनुसार बुधवार को कुकदूर बाजार के दिन आंदोलन में शामिल होने वाले होने वाले सदस्यों की भारी भीड़ नारा लगाते हुए जो जमीन सरकारी वो हमारी है के नारे लगाते हुए आंदोलन में शामिल हथियारबंद सदस्यों की भीड़ बढती गई वस्तु स्थिति को ध्यान में रखते हुए, शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर और एसडीओपी बेंताल से पुलिस व्यवस्था तैनात किया वहीं स्थानीय व्यापारियों का कहना था की उग्र आंदोलन के चलते बाजार के दिन उनकी दुकानें बंद थी, कुकदूर पुलिस उनकी दुकानें खोलवाने में मदद नहीं की जिससे की उनका व्यापार प्रभावित हुआ।
वहीं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेताल ने बताया की आंदोलन की उग्रता को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर तैनात थी, एसडीओपी बेताल ने बताया की घटना आपसी आदिवासी समाजिक संगठनों का वनभूमि अनाधिकृत कब्जे को लेकर थी,मामला झंडा विवाद नहीं आपसी संगठन के मध्य 500 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण कब्जे को लेकर आंदोलन राजनीति उद्देश्य की पूर्ति को लेकर अंजाम देने की कोशिश की गई उक्त आंदोलन के सूत्रधार डॉ जे.लिंगो और अन्य 45 सदस्यों के खिलाफ कुकदूर थाने में धारा 147 ,148, 294, 427, 506, 452 मामले का अपराध कायम किया गया।