मुख्यमंत्री के "जीरो लंबित मामले" को साकार कर रहे तहसीलदार के.के. साहू

Posted On:- 2022-03-26



रायपुर (वीएनएस)। तहसील कार्यालय का नाम सुनते ही एक भ्रान्ति मस्तिष्क में उत्पन्न होती है, जो कार्यों के लिए चक्कर पर चक्कर की होती है। इस भ्रान्ति और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजस्व प्रकरण मुक्त तहसील कार्यालय के सपने को साकार करने की दिशा में खरोरा के तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू ने नया कदम उठाया है। साहू को खरोरा में पोस्टिंग मिले सिर्फ 80 दिन ही हुए हैं, इन 80 दिनों में कृष्ण कुमार साहू ने सीमांकन के 130 प्रकरण पंजीयन के लिए लंबित थे, उसमें से 120 प्रकरण को पंजीबद्ध कर कुल 230 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया।

कृष्ण कुमार साहू ने बताया, बंटवारा के 64 प्रकरण लंबित थे, जिनमें से साहू 45 प्रकरण और दर्ज कर कुल 120 प्रकरण का निराकरण किया। अभी कृष्ण कुमार साहू की पूरे क्षेत्र में जमकर तारीफ़ हो रही है। तहसीलदार साहू कि सोंच है कि हम जनता के ही कर्मचारी हैं, यदि हर अधिकारी अपना काम और कर्तव्य पूरी लगन और निष्ठा के साथ निभाना शुरू कर दे तभी वह उस पद के लायक है।

कृष्णा कुमार साहू ने बताया, नामांतरण के पूर्व में 144 मामले लंबित थे, बाद में 145 प्रकरण नए पंजीबद्ध किये गए, जिनमें 175 प्रकरणों को नस्तीबद्ध कर दिया  गया है। चिटफंड के 8500 आवेदनों की एंट्री तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू ने करवाई। कोविड-19 के सभी आवेदनों का निराकरण भी समय सीमा में पूर्ण किया गया। इसके साथी ही ऑक्सीजन प्लांट उद्घाटन और अन्य प्रोटोकॉल भी तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू ने बखूबी निभाया।

साहू ने जानकारी दी कि वर्तमान में तहसील कार्यलय में पर्याप्त ऑपरेटर और संसाधन नहीं है, पर एक ही लिपिक के सहारे इंटरनेट के आभाव में क्षमता से अधिक कार्यों का संपादन निष्ठा से किया जा रहा है।