गीदम में खंड स्तरीय अंगना मा शिक्षा मेला का हुआ आयोजन

Posted On:- 2022-03-26



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। गीदम के कड़तीपारा स्कूल प्रांगण में अंगना मा शिक्षा 2.0 मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम सह प्रशिक्षण का शुभारंभ नगर पंचायत गीदम अध्यक्ष साक्षी सुराना और उपाध्यक्ष मनकुराम लेकामी ने किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिला शिक्षिकाओं और स्थानीय माताओं को घर के परिवेश में उपलब्ध संसाधनों से किस प्रकार से बच्चों को शाला आने से पूर्व शिक्षा दी जाए।

उनमे निहित क्षमताओं का किस प्रकार से निखारा जाए इसके बारे में मास्टर ट्रेनर से प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिले के एपीसी दादा जोकाल, कमल कर्मकार ने  ’’स्मार्ट माता’’ का चयन कर उन्हें शील्ड प्रदान कर प्रोतसाहित किया। इस कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी गीदम शेख रफीक, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी भवानी पुनेमखंड, स्रोत समन्वयक  अनिल शर्मा, सर्व संकुल समन्वयक, पिरामल फाउंडेशन से  दीपक शाह, शालिका पवार,  संजय पटेल और महिला शिक्षिकाएं के साथ ग्रामीण माताएं उपस्थित थे।