फरसाबहार में लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण और दिव्यांगता चिन्हांकन शिविर

Posted On:- 2022-03-26



जशपुर (वीएनएस)। कलेक्टर के मार्गदर्शन में फरसाबहार विकासखंड में समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और दिव्यांगता चिन्हांकन शिविर लगाया। कलेक्टर ने जिले के सभी विकास खंड में दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।