
राजनांदगांव (वीएनएस)। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के सामान्य प्रेक्षक आईएएस शांतनु पी. गोटमारे ने आज मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति, निर्वाचन कंट्रोल रूम, सी विजिल निर्वाचन रूम, जिला व्यय अनुवीक्षण सेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करें। इस दौरान उप निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा, सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।