रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर की हेल्पलाइन के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर 12वीं विषय- कम्प्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य) की समस्या समाधान के लिए विद्यार्थियों एवं पालकों ने हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर पर फोन कॉल किये। हेल्पलाइन में विषय विशेषज्ञ ज्ञानेन्द्र सिंह, हर्षा बंछोर ने विषय से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही मण्डल के उपसचिव जे.के. अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं हेल्प लाइन समन्वयक प्रदीप कुमार साहू, श्रीमती अलका दानी, श्रीमती अर्चना वर्मा सहायक प्राध्यापक के सहयोग से विद्यार्थियों ने रखी गई समस्याओं का समाधान किया गया। विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त किये।