धमतरी (वीएनएस)। लंबे अरसे बाद धमतरी जिला कोरोना मुक्त हो गया है। शुक्रवार को दो मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब जिले में कोई भी संक्रमित नहीं है, जो बड़ी राहत की खबर है। इसके साथ ही तीसरी लहर भी अब लगभग समाप्त हो चुकी है।
देश, छत्तीसगढ़ के साथ धमतरी जिला भी कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आ गया था। शुरूआती समय में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पाये जा रहे थे। जैसे-जैसे छत्तीसगढ़ में संक्रमण की रफ्तार कम हुई, धमतरी में भी संक्रमण ढलान पर आ गया था। लंबे समय बाद धमतरी जिला फिर से कोरोना मुक्त हो चुका है। शुक्रवार को आखिरी दो मरीज के स्वस्थ होते ही संक्रमित मरीजों की संख्या शुन्य हो गई है। सबसे अधिक धमतरी शहर में मिले संक्रमित
जिले में अब तक 4 लाख 56 हजार 878 लोगों की जांच की गई है। जिसमें 31 हजार 430 मरीज संक्रमित पाये गये हैं। 30 हजार 837 स्वस्थ हुए हैं। 591 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। संक्रमितों में सबसे अधिक धमतरी शहर से 7582, कुरूद से 7317, धमतरी ग्रामीण से 6553, नगरी से 5863 और मगरलोड से सबसे कम 3522 मरीज पाये गये हैं। कुल संंक्रमितों में 17644 पुरूष और 13876 महिला है।
सिर्फ दो फीसदी 12 से 14 आयु वर्ग के लोगों के बच्चों को लगा टीकासंक्रमण के साथ-साथ टीकाकरण के रफ्तार में भी कमी आई है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बाद अब 12 से 14 आयु के बच्चों को टीका लगाया जा रहा है जो चुनिंदा जगहों में उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार 23 मार्च तक 12 से 14 आयु वर्ग के 38 हजार 995 के लक्ष्य के विरूद्ध 623 लोगों को ही टीका लगा है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 74 फीसदी युवाओं ने टीका लगा चुका है। अन्य आयु वर्ग में अभी भी बहुत सारे लोग टीका नहीं लगवाये हैं। इसी तरह 38 फीसदी हेल्थ वर्कर, 26 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर और मात्र 7 फीसदी 60 वर्ष आयु से अधिक लोगों ने बुस्टर डोज लगवाया