अंबिकापुर ने जीता 'सरगुजा क्रिकेट संघ लीग'

Posted On:- 2022-03-26



अंबिकापुर (वीएनएस)। गांधी स्टेडियम में चल रहे सरगुजा क्रिकेट संघ लीग प्रतियोगिता 2022 का फाइनल मुकाबला 25 मार्च को अम्बिकापुर विरुद्ध विश्रामपुर के मध्य 40-40ओवरो का मैच खेला गया। जिसमें विश्रामपुर टीम  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में 105 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में सरगुजा की टीम ने 106 रनों बना कर और 5 विकेट से जीत दर्ज की। अंबिकापुर की ओर से सर्वाधिक आर. कृष चोपड़ा ने 41 रन बनाए व अमृतांश शुक्ला ने 29 रन की नाबाद पारी खेली।

प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन का खिताब मनोज कुमार विश्रामपुर रहे व बेस्ट बालर सौम्य केशरी विश्रामपुर को दिया गया व बेस्ट विकेट कीपर अंबिकापुर के आर. कृष चोपड़ा व प्लयेर आफ द टू्नामेंट अंबिकापुर के राहुल प्रधान रहे। फाइनल मैच का मेन ऑफ द मैच आराध्य गुप्ता रहे। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी आर्या स्पोर्ट्स के संचालक मनोज सिंह  ने दिया।  वे सभी मैचों के मेन आफ द मैच एवं अन्य ट्रॉफी राजेश जैन ( जैन स्पोर्ट्स विश्रामपुर) ने दिया । मैच में निर्णायक कि भूमिका शौभिक दास गुप्ता व आकाश जायसवाल ने निभाया । वहीं स्कोर की भूमिका इसहाक तिर्की ने किया। पुरस्कार वितरण में संघ के सचिव विनीत जायसवाल व विकाश शर्मा, राजेश अग्रवाल ( लिली), कमल निकुंज, विशेष दुबे, आकाश चोपड़ा, उग्रसेन प्रसाद केसरी, रमाकांत मिश्रा  व अरुण पटवा  व अमित मित्तल , शंकर राय, जीवन यादव मौजूद थे ।