जल संरक्षण पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

Posted On:- 2022-03-26



धमतरी (वीएनएस)। हर वर्ष लोगों के बीच जल का महत्व, आवश्यकता और संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आल इंडिया लीनेस क्लब और जानकी गुप्ता कृति फाइन आर्ट स्कूल के सयुंक्त तत्वाधान में ड्राइंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे ड्राइंग प्रतियोगिता में मुस्कान चंद्राकर ,सिमरन भोजवानी , स्नेहा जैन , श्रेया गुप्ता , आरूषि झवर ,लावण्या गुप्ता, अर्चना मुंजवानी ,अरुणा मुंजवानी, मयंक गुप्ता ,माही गुप्ता ,सृष्टि लीखी ,काव्या सिंह बघेल ,यशस्वी सिंह बघेलने पोस्टर बनाकर पानी बचाने, पानी का दुरुपयोग रोकने, भूजल संरक्षण के प्रति संवेदनशील होने एवं वर्षा जल को संग्रहित करने के टिप्स दिए।

कार्यक्रम में फाउंडर मेंबर नीला कपाडिय़ा ,अध्यक्ष जानकी गुप्ता और सचिव ज्योति शांडिल्य मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका सूर्या लुंकड ,विशिष्ट अतिथि नीलू गुप्ता और वीणा खंडेलवाल ने सभी बच्चों को सर्टिफिकेट एवं मोमेन्टो प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। स्लोगन राइटिंग  में तन्मय भोजवानी ,मीत जेठवानी ,कुशल नानकानी , श्रेया गुप्ता ,प्रथम जेठवानी ,स्पर्श जेठवानी ,अयांश लीखी,सहज जैन, प्रतीक जैन ,अर्हम संचेती ने भाग लिया। निर्णायक एवं अतिथि रूना शर्मा अत्री ,ऋचा ठाकुर ,सविता गुप्ता ने ड्राइंग प्रतियोगिता गु्रप वन में प्रथम मुस्कान चन्द्राकर , गु्रप टू में लावण्या गुप्ता प्रथम और स्लोगन राइटिंग में प्रथम श्रेया गुप्ता को घोषित किया। ऑनलाइन माध्यम से स्लोगन में प्रथम रीता मौर्या बिलासपुर एवं द्वितीय स्थान में शालिनी सौरभ चितलांगिया राजनांदगांव ,तृतीय प्रिया सुंदरानी धमतरी रहीं ।