सरगुजा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को निम्मु चिन्ना लक्ष्मी नंदा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 24 मार्च को भारतीय आदिम जाति सेवक संघ नई दिल्ली के 74 वार्षिक कौन्शिल मिटिंग होटल आर्या पैलेस अशोक नगर जनपथ भुनेश्वर उड़ीसा में मुख्य अतिथि पद्मश्री तुलसी मुंडा, कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के अध्यक्ष एन सी हेम्ब्रम विशिष्ट अतिथि मनोज पात्र सीए भुनेश्वर,डा कनु चरण महाले रिटायर्ड डीजीपी तमिलनाडु एंव महामंत्री अजय कुमार चौबे, कोषाध्यक्ष इला बहन देसाई सचिव आरके मालवीय के उपस्थिती में प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को यह पुरस्कार बाल अधिकार , महिला अधिकार, नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान,मानव व्यापार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान,बाल विवाह रोकने के लिए जन-जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं लॉकडाउन में लगातार किये गये उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है।
सुरेन्द्र साहू को निम्मु चिन्ना लक्ष्मी नंदा अवार्ड में 11 हजार रुपए का चेक, साल, सर्टिफिकेट और सिल्ड देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव के पद पर लगातार 25 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहे है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान ने वर्तमान में जिला कोरिया और मुंगेली में वृद्धाश्रम का संचालन, अंम्बिकापुर में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन, अम्बिकापुर में ब्लड बैंक का संचालन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि निम्मु चिन्ना लक्ष्मी नंदा अवार्ड भारत का प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो समाज सेवा में कार्य कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता को दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारतीय आदिम जाति सेवक संघ नई दिल्ली कि स्थापना टक्कर बापा ने 1949 किया था। जो पुरे भारतवर्ष में आदिवासीओ के लिए कार्य करती है भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के प्रथम अध्यक्ष भारत के राष्ट्रपति डा राजेन्द्र प्रसाद जी, यु एन डेबर, तत्कालीन प्रधानमंत्री मुरार देसाई, श्रीमती डा पुलरेनु गुहा , जे एच चिंचालकर बनवारी लाल गोंड अध्यक्ष रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को निम्मु चिन्ना लक्ष्मी नंदा अवार्ड मिलने पर अनेक लोगो ने बधाई दिया है।