रायपुर (वीएनएस)। राजपत्रित पुलिस कल्याण संघ ने 25 मार्च को पुलिस ऑफिसर मेस में होली मिलन समारोह तथा संघ की आम सभा की बैठक की। इसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत पुलिस अधिकारी और उनकी पत्नियां शामिल हुईं। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष पूर्व पुलिस महानिदेशक संतकुमार पासवान ने सभी का स्वागत किया।
संघ के सहसचिव जी.एस. बॉम्बर ने बताया कि संघ की बैठक की शुरुआत में करोना महामारी से बिछड़े हुए पुलिस अधिकारियों एवं विभिन्न घटनाओं में शहीद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दो मिनट का मौन रख कर श्रध्दांजलि दी। इसके बाद संघ के सचिव जयंत थोरात ने अधिकारी संघ के दो वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में राजपत्रित पुलिस अधिकारी कल्याण संघ का एक कर्यालय रायपुर में हो इसके संबंध में राज्य शासन से मांग किए जाने के प्रस्ताव सहित भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में सुझाव मांगे गए तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद कुछ मनोरंजक खेल हुए और गुलाब की पंकुड़ियों के साथ होली खेली गई ।
इस बैठक में संघ के सचिव जयंत थोरात, अनिल पाठक, सह सचिव जी.एस.भामरा कोषाध्यक्ष आर.के.शर्मा, दुर्ग-भिलाई से पूर्व एडीजीनेताम, बीबीएस ठाकुर, पूर्व आईजी एच.के.राठौर, बी.एस.गौतम, पूर्व डीएसपी नवीन शंकर, अजीत यादव, बिलासपुर से पूर्व डीएसपी राय, आर. के. शुक्ला, पूर्व अधिकारी अनिल तिवारी, भारत सिंह, टी.सी.टाटिया सहित कई अन्य अधिकारी व महिलाएं उपस्थित थी।