बड़ी खबर : सफल हुई गहलोत की बघेल से मुलाकात, सरकार ने जारी किया आदेश...

Posted On:- 2022-03-26



रायपुर (वीएनएस)। भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली की पत्र 2 फरवरी के माध्यम से सरगुजा जिले के सरगुजा वनमंडल अंतर्गत Parsa East and Kete Basan Coal Block (PEKB) से कोयला उत्खनन कार्य के लिए Phase II के तहत् 1136.00 हे. वन भूमि व्यपवर्तन की अनुमति प्रदान की गई है।

छत्तीसगढ़ शासन ने ज़िला कलेक्टर व ज़िला वनमंडलाधिकारी को उपरोक्तानुसार जारी अनुमति में उल्लेखित शर्तों का पालन करा आवश्यक कार्रवाई किए जाने निर्देशित किया गया है।

ज़िला कलेक्टर एवं ज़िला वनमंडलाधिकारी द्वारा शर्तों का पालन सुनिश्चित किए जाने पर की कार्ययोजना का परीक्षण कर समग्र विचारोपरांत खनन प्रारंभ करने के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर राजस्थान में चल रहे कोयला संकट के बारे में अवगत कराया था, और इस मामले में हस्तक्षेप करने मांग की थी। मुख्यमंत्री बघेल ने सीएम गहलोत को आश्वस्त कराया था कि वे इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।