रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसर 26 मार्च की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.14 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 8 हजार 841 सैंपलों की जांच में 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 5 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में आज भी कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।
राजधानी रायपुर में आज 2 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब कुल 147 मामले सक्रिय हैं।
देखें किस जिले में कितने नए मामले मिले...