कोरोना वैक्सीनेशन : देशभर में अब तक लगे 183.20 करोड़ से अधिक टीके

Posted On:- 2022-03-27



नई दिल्ली (वीएनएस)। देशभर में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन के तहत रविवार सुबह 7 बजे तक टीकाकरण का कवरेज 183.20 करोड़ (1,83,20,10,030) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,17,73,803 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च को प्रारंभ हुआ था। अब तक 1.22 करोड़ (1,22,01,065) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 10403472
दूसरी खुराक 9996261
प्रीकॉशन खुराक 4421872
    अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 18412797
दूसरी खुराक 17501086
प्रीकॉशन खुराक 6793476
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 12201065
पहली खुराक 56814422
15-18 वर्ष आयु वर्ग दूसरी खुराक 37174113
  18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 554278022
दूसरी खुराक 463457530
  45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 202690969
दूसरी खुराक 184748950
      60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग पहली खुराक 126697598
दूसरी खुराक 115077930
प्रीकॉशन खुराक 11340467
    प्रीकॉशन खुराक 2,25,55,815
कुल 1,83,20,10,030