प्रधानमंत्री मोदी कर रहे मन की बात, यहां सुने लाइव....

Posted On:- 2022-03-27



नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होता है। मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्तूबर 2014 को प्रसारित किया गया था और आज 87वें एपिसोड का प्रसारण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी देशहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात करेंगे। बता दें कि हाल ही में चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के बाद मन की बात का ये पहला प्रसारण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी इसे सुनेंगे।

यहां सुनें 'मन की बात'...

https://www.youtube.com/watch?v=O1OmvDy8FKk