दुर्ग (वीएनएस)। हिंदी साहित्य भारती, जिला दुर्ग से डॉ. दीक्षा चौबे की रचित कहानी संकलन पारिजात से झरे फूल का विमोचन 27 मार्च को सायं 4 बजे स्थानीय लोक कला भवन, सिविल लाइन, दुर्ग में रखा गया है। विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कथाकार गुलबीर सिंह भाटिया और कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी साहित्य भारती छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष, बलदाऊ राम साहू करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छंद परिवार के संस्थापक अरुण निगम और वक्ता के रूप में कैलाश बनवासी विशिष्ठ कथाकार और स्वरूपाचंद महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ हंसा शुक्ला को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में दुर्ग-भिलाई के साहित्यकार डॉ रवि श्रीवास्तव, शरद कोकास, विनोद साव, प्रदीप वर्मा, अरुण कसार, घनश्याम सोनी, चंद्रकांत साहू, विक्रम सिंह, शाद बिलासपुरी, शमशीर सिवानी, नावेद रजा, आलोक नारंग, सुजाता सिंह, अनिता चंद्राकार, आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।