दुर्ग (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल की बॉक्सिंग चैंपियनशिप बॉक्सिंग इवेंट का आयेाजन छत्तीसगढ़ प्रदेश अमेच्येर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने 27 मार्च से सेक्टर 5 ग्राउण्ड में किया जा रहा है। उक्त जानकारी पत्रकारों से चर्चा करते हुए नंद गुप्ता ने दी। उन्होंने आगे बताया कि भिलाई में पहली बार यहां पर यह चैंपियनशिप इवेंट आयोजित किया जा रहा है! भिलाई के महापौर नीरज पाल भी इस इवेंट के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। सभी ग्रुप में जूनियर,सीनियर सहित सभी ग्रुप की छग के सभी जिलों से 300 से अधिक महिला खिलाड़ी भाग लेंने आ रही है। इस इवेंट में कई नेशनल चैंपियन रहे खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।
नंद गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ी अपने गृहजिला सहित प्रदेश के साथ देश का नाम भी रौशन करे इसके लिए उन खिलाडिय़ों को निश्चिंत होकर केवल खेल में ही ध्यान देना होगा इसलिए प्रतिभाशाली खिलाडिय़ा को 1 साल से अधिक कैरियर या ज्यादा वक्त के लिए उसका खर्च जो इच्छुक हो वह स्पॉन्सर कर सकते हैं या खिलाड़ी को गोद ले सकते हैं। इसके अलावा अपने अंदर की खेल भावना से प्रेरित होकर इस टूर्नामेंट में कोई भी इवेंट खिलाडिय़ों का खाना पीना पोशाक ड्रेस ग्लोब्स जूते पौष्टिक खाद्य पदार्थ स्पॉन्सर कर सकते हैं।
इस दौरान आर के इंडस्ट्री के संचालक नंद गुप्ता के अलावा राजीव नागपाल, निश्चित गुप्ता और प्रसिद्ध बॉक्सिंग चैम्पियन आशीष नंदी,अभिनव नंदी, श्यामलाल गुप्ता, रश्मि सिंह,राजेश सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।