ईडी वर्क्स स्किल ट्रॉफी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरीत

Posted On:- 2022-03-27



दुर्ग (वीएनएस)। भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विकास विभाग ने वर्ष 2021-22 के लिये ईडी वर्क्स स्किल ट्रॉफी कार्य कौशल प्रतियोगिता का आयोजन जो 9 से 19 फरवरी के मध्य 10 ट्रेडों में किया गया था। जिसमें 168 कार्मिकों ने भाग लिया उसका मेरिट के आधार पर चयनित 59 प्रतिभागियों को मानव संसाधन विकास विभाग के सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह में कार्यपालक निदेशक कार्मिक और प्रशासन, के के सिंह, कार्यपालक निदेशक वक्र्स अंजनी कुमार और मुख्य महाप्रबंधक एचआरडी और बीई संजय धर ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया।

कार्मिकों को प्रोत्साहित करने के लिये इस वर्ष पुरस्कार की राशि और संख्या में विगत वर्षों की तुलना में वृद्धि भी की गई प्रथम् द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले कार्मिकों को क्रमश: 5000, 4000 और 3000 रूपये और सांत्वना पुरस्कार की राशि भी बढ़ा कर 1000 रूपये प्रदान किया गया। इस वर्ष से जिन ट्रेडों मेंं 30 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन किया था उनमें चतुर्थ और पंचम् पुरस्कार विजेताओ को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और 2000 रूपये दिये गये और सांत्वना पुरस्कार की संख्या बढ़ा कर पाँच कर दिया गया है। इसके तहत इस वर्ष इलेक्ट्रिकल और मटेरियल हैंडलिंग ट्रेडों में चतुर्थ और पंचम् पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और 2000 रूपये और पाँच-पाँच विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान  किया गया।

इस समारोह का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक एचआरडी सुभाष भाई पटेल और वरिष्ठ अनुदेशक एचआरडी आर एन शर्मा ने किया। विभाग प्रमुख और मुख्य महाप्रबंधक एचआरडी और बीई संजय धर ने स्वागत उद्बोधन दिया। धन्यवाद ज्ञापन मयंक कुमार कर्महे मास्टर अनुदेशक को दिया।