बीएसपी में परफॉरमेंस इंप्रूवमेंट वर्कशॉप का आयोजन

Posted On:- 2022-03-27



दुर्ग (वीएनएस)। भिलाई इस्पात संयंत्र के एचआरडीसी में परफॉरमेंस इंप्रूवमेंट वर्कशॉप की एक श्रृंखला के तहत सौहार्दपूर्ण और अनुकूलनीय समाधान की तलाश के उद्देश्य से एसपी-2 और एसपी-3 के विभिन्न अनुभाग के प्रतिभागियों के साथ मिलकर समाधान नाम से अपनी पहली कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला का विषय था सिंटर संयंत्रों में कन्वेयर बेल्ट की खपत में कमी लाना।

समस्या का समाधान कर हल निकालना वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण है। परफॉरमेंस इंप्रूवमेंट वर्कशॉप का आयोजन सिंटर प्लांट्स में कन्वेयर बेल्ट के जीवन को बढ़ाने के उद्देश्य से किया है। एचआरडी की पहल के तहत परफॉरमेंस इंप्रूवमेंट वर्कशॉप एक प्रभावी उपकरण है, यह समस्या का पता लगाकर उसका विश्लेषण कर, समाधान की तलाश में सहायक है।

विदित हो कि सीजीएम एचआरडी और बीई, संजय धर ने बीएसपी में परफॉरमेंस इंप्रूवमेंट वर्कशॉप के महत्व को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य से आपको जो ज्ञान प्राप्त होता है उसे कार्य योजना में बदलने की जरूरत है और हम निश्चित रूप से समस्या को दूर कर सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से समस्याओं के बारे में स्वतंत्र और स्पष्ट राय रख के साथ अपने विचार व्यक्त करने को कहा।