कुशल युवा ही है समाज की उन्नति का आधार : एसीसी ट्रस्ट

Posted On:- 2022-03-27



दुर्ग (वीएनएस)। किसी भी देश की उन्नति उसकी युवा शक्ति पर निर्भर करता है। कोई भी राष्ट्र तभी तरक्की करता है जब उसकी युवा शक्ति सही दिशा में अग्रसर हो। इसी मानसिकता को ध्यान में रखते हुए एसीसी प्रबंधक वैभव दीक्षित के दिशा-निर्देश में दिशा हुनर शाला में एसीसी ट्रस्ट और ग्लोबल हंट फाउंडेशन के सम्मिलित प्रयास से अपनी पढाई पूरी न करने वाले  युवाओं के लिए एक नि:शुल्क पेंटिंग कोर्स का उद्धघाटन किया गया है।

कार्यक्रम में एसीसी मानव संसाधन प्रमुख प्रकाश सरकार और ग्लोबल हंट फाउंडेशन की ओर से प्रदीप शर्मा ने व्यावसायिक पेंटिंग कोर्स 2 डी  प्रिंटिंग, 3 डी प्रिंटिंग, वाइट वाश पैटर्न, पुट्टी, डिज़ाइनिंग इत्यादि के पहले बैच के लिए चयनित युवाओं को इस कोर्स के फायदे बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर रहने का आग्रह किया। उक्त कोर्स में एक्ज़ोनोबेल कंपनी और एसीसी ट्रस्ट के इस प्रयास को भी जम कर सराहा गया। युवाओं ने  भी एसीसी के इस प्रयास को जमकर सराहा। समस्त कार्यक्रम का क्रियान्वयन एसीसी ट्रस्ट मैनेजर सुजीत साहू के मार्गदर्शन में उनकी टीम ने सफल रूप से संपन्न कराया।