राजस्व-आपदा प्रबंधन पुनर्वास व वाणिज्यकर मंत्री का भ्रमण

Posted On:- 2022-03-27



जांजगीर-चाम्पा (वीएनएस)। राजस्व और आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, और वाणिज्य कर(पंजीयन/मुद्रांक) मंत्री जयसिंह अग्रवाल 27 मार्च को जांजगीर-चाम्पा जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे 27 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कोरबा से प्रस्थान कर दोपहर 12:00 बजे सक्ती पहुंचेंगे।वे सक्ती में मितानिन सम्मेलन, शिक्षक अलंकरण समारोह और सक्ती जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे सायं 5:00 बजे सक्ती से कोरबा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।