रायपुर के जैनम मानस भवन में राष्ट्रीय सबजूनियर फेंसिंग प्रतियोगिता
Posted On:- 2022-03-27
रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर के एयर पोर्ट स्थित जैनम मानस भवन में 26 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित 23 वीं राष्ट्रिय सबजूनियर फेंसिंग प्रतियोगिता (बालक-बालिका) 2022 के उद्घाटन अवसर पर भारतीय फेंसिंग महासंघ के राष्ट्रिय महासचिव राजीव मेहता ने फेंसिग खिलाड़ियों के विकास और बेहतरी के साथ-साथ खिलाड़ियों का रुझान फेंसिंग खेलो पर अधिक हो इसके लिए आकर्षक घोषणा की झड़ी लगा दी ,राष्ट्रिय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों के आवश्यक किट (ट्रैक सूट, टीशर्ट ) के लिए प्रत्येक राज्य संघ को 1 लाख रूपये दिए जायेंगे, व्यक्तिगत इवेंट में स्वर्ण पदक विजेता को 21000, रजत पदक विजेता खिलाडी को 15000, और कांस्य पदक विजेता खिलाडी को 10 हज़ार की नगद राशि सीधे खिलाडियों के खाते में भेज दी जायेगी।
टीम चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को 51000 ,रजत पदक विजेता टीम को 31000 ,कांस्य पदक विजेता टीम को 21000 की नगद राशि भारतीय फेंसिंग (तलवारबाज़ी) देगा ,ये सभी केटेगरी सबजूनियर ,जूनियर ,कैडेट एवं सीनियर प्रतियोगीता के लिए लागू होगा। आज प्रथम दिवस व्यक्तिगत इवेंट में सेबर (Sabre) बालक -बालिका की प्रतियोगिता खेली गई जिसमें बालक वर्ग में डेनियल हनजाबम (मणिपुर ) और मनराज सिंह पंजाब के मध्य स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में डेनियल ने 15- 5 से एकतरफा जीत दर्ज़ की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि मनराज को रजत पदक से संतोष करना पड़ा ,दिल्ली के शौकीन दक्ष और मणिपुर के जेमिनीकांता सेरम को कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में फॉयल (FOIL) के व्यक्तिगत मुकाबले में हरियाणा की प्राची ने अपने ही हमवतन नविशा भरद्वाज को 15-2 के बड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और नविशा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, तमिलनाडु की एस जे बंसीलाल और एम मोनिका को कांस्य पदक प्राप्त किया।
कार्यक्रम में दीपा मेहता, अध्यक्ष भारतीय लग फेडरेशन, छत्तीसगढ़ प्रदेश संघ के महसचिव बशीर अहमद खान ,वरिष्ट उपाध्यक्ष अजित सिंह ,उपाध्यक्ष प्रिंस भाटिया, अरुण द्विवेदी अध्य्क्ष छत्तीसगढ़ जुडो संघ, रमन साहनी महासचिव भारतीय थ्रो बाल महासंघ, उपस्थित थे आभार प्रदर्शन अखिलेश दुबे ने किया और कार्यक्रम का सञ्चालन ओ पी शर्मा ने किया।