ब्रेकिंग : यादव समाज के सम्मेलन में शामिल होने बिरकोनी पहुंचे सीएम

Posted On:- 2022-03-27



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महासमुंद के ग्राम बिरकोनी में आयोजित यादव समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री बघेल का यादव समाज द्वारा पारंपरिक कोढ़ी पट्टा पहनाकर और राउत डंडा भेंटकर तथा गजमाला से स्वागत किया गया। सम्मेलन में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक द्वारकाधीश यादव और देवेन्द्र बहादुर सिंह सहित समाज के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।