प्रवेश परीक्षा में जिले के 6 ब्लाकों से 383 विद्यार्थी हुए शामिल

Posted On:- 2022-03-27



सूरजपुर (वीएनएस)। पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना 2022-23 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 27 मार्च  को किया गया। प्रवेश परीक्षा में जिले के 6 विकासखण्ड से कुल 383 विद्यार्थी शामिल हुए। इस योजनान्तर्गत सूरजपुर से चयनित विद्यार्थी को कक्षा 6वीं से 12वीं प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़ जैसे शहरों में स्थित प्रतिष्ठित अशासकीय संस्थानों में निःशुल्क अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी पर होने वाला सम्पूर्ण व्यय आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग से वहन किया जाएगा।