किसी भी राज्य के सीएम को हमेशा सजग रहना पड़ता है। जनता को एहसास दिलाते रहना पड़ता है कि मुझे तुम्हारा ख्याल है। मुझे तुम्हारी फिक्र है। मैं तुम्हारे पास आया हूं, मुझे बताओ तुम्हारी परेशानी क्या है। तुम्हारी समस्या क्या है। समस्या हल क्यो नही हो रही है, योजना का लाभ सभी लोगों को मिल रहा है या नहीं। इस मामले में भूपेश बघेल देश के सबसे ज्यादा सजग मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। वह हर साल एक बार राज्य का दौरा जरूर करते हैं। इस बार वे खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के बाद राज्यके सभी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जनता से संवाद करेंगे, राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं,इस बात की जानकारी लेंगे। यह भी जानने का प्रयास करेंगे कि लोगों को योजनाओं की जानकारी देने कांग्रेस संगठन के साथ ही अधिकारी कर्मचारी क्या कर रहे हैं। लोगों को संगठन के लोगों,विधायकों,्अधिकारियों से कोई शिकायत तो नहीं है। किसी भी पार्टी को एक बार के बाद दूसरी बार चुनाव जीतना है तो सिर्फ अच्छी अच्छी योजनाएं बना देने से चुनाव नहीं जीता जा सकता। योजनाओं पर उतनी ही गंभीरता से प्रशासन को अमल करना होता है। यहीं अधिकारी सरकार व जनता दोनों को धोखा दे सकते हैं। आंकड़ों के जरिए बता सकते हैं कि योजना पर बहुत ही बढिया अमल हुआ है, लोगों को फायदा पहुंचा है। कुछ लोगों को सामने लाकर खड़े भी कर सकते हैं। सीएम व मंत्रियों को बता सकते हैं कि राज्य में सब कुछ ठीक है। सरकार से लोग खुश हैं। वर्तमानके सीएम अधिकारियों पर भरोसा नहीं करते हैं,वह जानते हैं कि यह सच नहीं बताते हैं। इसलिए आज कल सीएम सीधे जनता से संवाद करते हैं। वह सबसे ज्यादा भरोसा जनता पर करते हैं। वह जनता से पूछते हैं कि उनकी सरकार की योजनाएं कैसी हैं, उसका लाभ मिल रहा है या नहीं। योजना में क्या खामी है, उसमें क्या सुधार किया जा सकता है। लाभ नहीं मिल रहा है तो इसका कारण क्या है। लोगों को योजनाओं की जानकारी है या नहीं। इससे सीएम को पता चल जाता है कि सरकारी मशीनरी व पार्टी सगंठन ठीक से काम कर रहा है या नहीं। उसे कहां टाइट करने की जरूरत है। सीएम भूपेश बघेल कई बार कह चुके हैं कि राज्य के विधायको जिताना उनकी ज्मिेदारी है. जब जिम्मेदारी ली है तो उन्हें देखना तो पड़ेगा कि सभी विधानसभा में कांग्रेस व सरकार को लेकर लोग क्या सोचते हैं। इससे उन्हें समय से पहले यह तो पता चल जाता है कि अगला चुनाव जीतने के लिए उन्हें क्या कुछ करना है, कहां-कहां करना है। सीएम भूपेश बघेल जीत में यकीन रखने वाले नेता है, वह जानते हैं कि जीत निरंतर तैयारी से मिलती है। भूपेश बघेल निरंतर जीती की तैयारी में लगे रहने वाले नेता हैं। इसलिए वे जीतते हैं. एक जीत के बाद संतुष्ट होने वाले नेता नहीं है।