रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के न्यू सर्किट हाउस में रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवा गृह निर्माण समिति मर्यादित को ग्राम सेरीख़ेढ़ी में आबंटित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के सम्बंध में चर्चा की गई। बैठक में सेवानिवृत सदस्यों ने अवगत कराया की हमारे परिवार ज़मीन लेने के सपने संजोए हुए हैं, है जो अतिक्रमण के चलते साकार होते नहीं दिख रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री को समक्ष में मिलकर समस्या हल कराने पर निर्णय लिया गया। उक्त भूमि आवंटन के लिए शासन को वर्ष 2018 मैं समिति ने 6 करोड़ रुपए जमा किए थे। बैठक में संघ के लोगो-पत्रिका सहित संघ के सुदीर्घिकरण पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में छतीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, महासचिव संदीप अग्रवाल, बीबी पंचभाई अपर कलेक्टर, अभिषेक अग्रवाल, अश्विनी देवांगन अपर कलेक्टर, अभिषेक अग्रवाल सं.कलेक्टर, सेवानिवृत अपर कलेक्टर प्रमोद शांडिल्य, संजय दीवान, केआर ओगरे सहित अधिकारी देवेंद्र पटेल, दिव्या वैष्णव, रुचि शर्मा, सूर्यकिरन अग्रवाल, निर्भय साहू, प्रेम प्रकाश शर्मा, उमेश पटेल, सुनील चंद्रवंशी, संघ के सहसचिव जागेश्वर कौशल उपस्थित थे।