उदयपुर (वीएनएस)। ग्राम पंडरीपानी मे महुआ बीनने के विवाद पर 6 लोगों ने मिलकर 55 वर्षीय वृद्ध को टांगी मार का गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार प्रताप पिता कन्हाई उम्र 55 साल सुबह 7 बजे अपने नाती के साथ घर के समीप महुआ बाड़ी में गया । वहां उसने देखा कि उनके पट्टे की जमीन पर स्थित महुआ को अमृत दास अपने परिवार वालों के साथ बीन रहा था। प्रताप ने अमृत दास व इसके परिवार वालों को महुआ बीनने से मना किया। इस पर अमृत दास ने तैश में आकर गाली दी और टांगी से कण पर वारकर दिया। जिससे प्रताप का बायां कान कट गया। इस पर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो टांगी के पिछले हिस्से से सिर पर व पीठ पर ताबड़तोड़ वारकर दिया। छुडाने पहुंचे प्रताप की पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिसके बाद प्रताप के बेटा के मौके पर आते तक सभी आरोपी फरार हो गए। वृद्ध प्रताप को सरकारी एम्बुलेंस से उदयपुर सीएचसी लाकर उपचार किया गया। जहां मरीज की गम्भीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।